कैमूर: भगवानपुर में महुआ शराब बरामद, पुलिस पहुंची तो धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा.

Liquor Seized Kaimur : कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है. शुक्रवार देर शाम थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में संध्या गश्ती के दौरान भगवानपुर बाजार स्थित श्री चतुर्भुजी नाथ मंदिर के पिंड पर बसे मांझी बस्ती में छापेमारी की गई. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

Bhagwanpur News : गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मांझी बस्ती में एक व्यक्ति लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है. सूचना के आधार पर उसके घर में छापेमारी की गई, जहां से कुल 29 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई. लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी घर के पिछले रास्ते से भाग निकला.

आरोपी की पहचान, केस दर्ज

पुलिस ने फरार शराब कारोबारी की पहचान गुड्डू मुसहर के रूप में की है. उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इसके लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्तचर भी तैनात किए हैं, ताकि शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >