कैमूर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, चालक फरार

Kaimur News : अधौरा-भभुआ सड़क पर पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. चालक मौके से फरार, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Kaimur News : अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा-भभुआ मुख्य सड़क पर खड़गाढ़ा मोड़ के समीप बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

अधौरा की ओर आ रहे थे दोनों बाइक सवार

बताया जाता है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के बघैला निवासी भगवान दास और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पकरहट निवासी पिनटू विश्वकर्मा बाइक से अधौरा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान अधौरा की ओर से तेज गति से जा रही पिकअप वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने अधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी और एंबुलेंस बुलायी. एंबुलेंस से दोनों घायलों को अधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया.

Also Read : सासाराम में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस

खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों का उपचार अधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी था. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >