कैमूर: पंचायत सरकार भवन से सबमर्सिबल मोटर चोरी, आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ मोटर

चैनपुर के नंदगांव पंचायत सरकार भवन से चोरी हुई सबमर्सिबल मोटर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव पंचायत सरकार भवन से सबमर्सिबल मोटर चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सबमर्सिबल मोटर भी बरामद कर लिया. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

26 जुलाई को चोरी हुआ था मोटर

नंदगांव पंचायत के पंचायत सचिव रामजन्म राम ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बताया कि पंचायत सरकार भवन में लगाया गया सबमर्सिबल मोटर 26 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने स्तर से मोटर की काफी खोजबीन की.

खोजबीन में सामने आया आरोपी का नाम

पंचायत सचिव के अनुसार, जांच-पड़ताल के दौरान चोरी की घटना में ग्राम लोहरा निवासी श्याम सूरज उर्फ भूटन बिंद के शामिल होने की जानकारी मिली. इसके बाद मामले की शिकायत चैनपुर थाने में की गयी.

पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पंचायत सरकार भवन से सबमर्सिबल मोटर चोरी होने की सूचना आवेदन के माध्यम से मिली थी. आवेदन के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद किया गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्याम सूरज प्रसाद को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली.

निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी गया मोटर

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गया सबमर्सिबल मोटर बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >