शादी समारोह जाते समय हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल

Kaimur News: कैमूर के चंदेश गांव में ट्रैक्टर और बाइक की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Kaimur News (नुआंव से संजय जायसवाल की रिपोर्ट):
शनिवार देर शाम कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंदेश गांव की मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर और बाइक की सीधी भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों की हालत काफी गंभीर है. मृतक की पहचान रोहतास जिले के एकौनी गांव निवासी कल्लू राम के रूप में की गई है. जबकि घायलों में एवती गांव के राजू राम और सलथूआ गांव के दीपक शामिल हैं.

चालक को गिरफ्तार कर लिया

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया जयप्रकाश राय ने इसकी सूचना थाना अध्यक्ष आनंद कुमार को दी. मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया.

युवक ट्रैक्टर के पिछले चक्के के नीचे आ गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एवती गांव से शादी समारोह को लेकर सलथूआ जा रहे थे. इसी दौरान चंदेश गांव से निकली मुख्य सड़क के मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक युवक ट्रैक्टर के पिछले चक्के के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

युवकों को तुरंत रेफरल अस्पताल लेकर रवाना हुए

वहीं दो अन्य युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और दर्द से तड़पते देखे गए. घटना की सूचना मिलते ही एवती गांव से परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को तुरंत रेफरल अस्पताल लेकर रवाना हुए. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read: बक्सर के डुमरांव अस्पताल में महिलाओं को बांटी गई एक्सपायरी सामान, जांच के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >