भभुआ स्टेशन पर रूकेगी वंदे भारत ट्रेन, सांसद सुधाकर सिंह लोकसभा में करेंगे मांग

MP Sudhakar Singh: (मोहनिया से विनोद कुमार सिंह) बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह शुक्रवार को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां उन्होंने स्टेशन की व्यवस्था,आय और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया.

MP Sudhakar Singh: (मोहनिया से विनोद कुमार सिंह) बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह शुक्रवार को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां उन्होंने स्टेशन की व्यवस्था,आय और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन प्रबंधक आरपी सिंह से प्रतिदिन होने वाली आय, ट्रेनों के संचालन तथा विभिन्न रेल सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की.

सांसद ने स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण

सांसद ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की समस्याओं पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि कैमूर जिले का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भभुआ रोड है. इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है.

वंदे भारत ट्रेन का होगा ठहराव

उन्होंने विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस संबंध में लोकसभा में मामला रखा जाएगा ताकि भभुआ रोड स्टेशन को अधिक रेल सुविधाएं मिल सकें. निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन प्रबंधक कक्ष में रेलवे के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की, जिसमें यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन विकास तथा ट्रेनों के ठहराव को लेकर चर्चा हुई.

Also Read: आंधी-तूफान से दो दिनों से ठप बिजली, कैमूर में पानी के लिए तरस रहे लाखों लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >