मोहनिया अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Kaimur News : मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट और हंगामे के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Kaimur News : अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में डॉक्टर के साथ मारपीट और अस्पताल परिसर में हंगामा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ निवासी वहाजुल खां, पिता कलामुद्दीन खां, के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सोमवार रात हुई घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

मंगलवार रात मोहनिया और चैनपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव पहुंची. इस दौरान पुलिस को स्थानीय स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी रोकने के लिए महिलाओं को आगे कर दिया गया था. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोहनिया और चैनपुर थाना के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डॉक्टर से मारपीट के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी

गौरतलब है कि सोमवार रात एक युवक की मौत के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में जमकर हंगामा किया था. इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के साथ मारपीट भी की गई थी. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है. पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद और अन्य शामिल आरोपियों की तलाश जारी है तथा अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : मौत का रास्ता बना 'चाचरपुल', 14 वर्षीय आर्चना की मौत के बाद भी जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod kumar singh

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >