कैमूर में नाबालिगों के हाथों में वाहन की कमान, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल; चौक-चौराहों पर जाम से भी परेशानी

Kaimur News : कैमूर जिले की सड़कों पर नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक जैसे वाहन देखे जा रहे हैं. यातायात सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं और हादसों की आशंका बढ़ रही है.

Kaimur News : जिले की सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच नाबालिग चालकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. इससे यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. भभुआ शहर ही नहीं, जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों से गुजरने वाली सड़कों पर नाबालिगों को छोटे ही नहीं, बड़े वाहन चलाते हुए भी देखा जा सकता है.

ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक के अलावा अन्य सवारी वाहनों की कमान भी नाबालिगों के हाथों में देखी जा रही है. ऐसे में आये दिन दुर्घटनाएं होने की बात सामने आती रहती है. हादसों में लोगों के घायल होने के साथ कई बार जान भी चली जाती है. इसके बावजूद परिवहन, प्रशासनिक और पुलिस विभाग की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहा नाबालिग चालकों का मनोबल

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ रहा है. नाबालिगों की लापरवाही का खामियाजा अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भी भुगतना पड़ रहा है. कई लोग हादसों में घायल हो रहे हैं.

Also Read : कैमूर में पुलिस का एक्शन, 44 गिरफ्तार. 86 लीटर शराब बरामद, वाहन जांच में वसूला 3.58 लाख का जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस के सामने भी चौक-चौराहों पर जाम

भभुआ शहर में शायद ही कोई प्रमुख चौक-चौराहा हो, जहां जाम की समस्या नहीं रहती हो. अतिक्रमण के कारण कई जगह सड़कें संकरी हो गयी हैं. बैंक, अस्पताल और बस स्टैंड के आसपास अवैध पार्किंग की समस्या भी आम है. दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है.

Also Read : जहरीले सांप के काटने से कैमूर में आठ वर्षीय बच्चे की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कई प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं

शहर में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कार्यालय संचालित हो रहे हैं, लेकिन कई जगह पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. वहीं, कई मकान सड़क किनारे आम रास्ते का अतिक्रमण कर बनाये गये हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ नगर पर्षद की कार्रवाई भी पर्याप्त नहीं है.

ट्रैफिक थाना शुरू होने के बाद भी व्यवस्था में सुधार का इंतजार

पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के योगदान के बाद यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पहल की गयी है. ट्रैफिक पुलिस के साथ अब शहर में ट्रैफिक थाना भी कार्य करने लगा है. इसके बावजूद यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है. पुलिस की ओर से कार्रवाई, धर-पकड़ और जुर्माना किये जाने के बावजूद जाम और यातायात नियमों के उल्लंघन की समस्या बनी हुई है.

Also Read : कैमूर में पुलिस का एक्शन, 44 गिरफ्तार. 86 लीटर शराब बरामद, वाहन जांच में वसूला 3.58 लाख का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >