रामगढ़ में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14.5 लीटर देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने मसाढ़ी गांव में छापेमारी कर 14.5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कलामुद्दीन को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मसाढ़ी गांव में छापेमारी कर 14.5 लीटर देसी शराब बरामद की. इस कार्रवाई के दौरान शराब रखने के आरोप में मोहम्मद कलामुद्दीन को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मसाढ़ी गांव में पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के मसाढ़ी गांव में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी की गयी. इस दौरान मोहम्मद कलामुद्दीन के घर से शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से कुल 14.5 लीटर देसी शराब जब्त की.

75 पीस शराब की बोतलें मिलीं

छापेमारी के दौरान ब्लू लाइम देशी शराब मसाला के 200 एमएल के 50 पीस बरामद किये गये. इनकी कुल मात्रा 10 लीटर बतायी गयी है. इसके अलावा 8 पीएम स्पेशल के 180 एमएल के 25 पीस भी बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 4.5 लीटर है.

शराब रखने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शराब रखने के आरोप में मसाढ़ी निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद कलामुद्दीन को गिरफ्तार किया है. वह मोहम्मद अली साईं का पुत्र बताया गया है. पुलिस आरोपी से मामले को लेकर आवश्यक पूछताछ कर रही है.

14.5 लीटर शराब जब्ती के बाद मामला दर्ज

शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

रामगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. शराब की बिक्री और भंडारण से जुड़े लोगों के खिलाफ सूचना मिलने पर छापेमारी कर कार्रवाई की जायेगी.

रोहतास में सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को बाइक ने मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >