कैमूर न्यूज: डहला मोड़ पर यात्रियों के ठहराव की समस्या होगी दूर, बना नया शेड

Kaimur News: कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के डहला मोड़ पर जिला परिषद निधि से बने नए यात्री शेड का रविवार को उद्घाटन किया गया. लगभग 3.99 लाख रुपये की लागत से बने इस शेड से राहगीरों और यात्रियों को ठहरने में सुविधा मिलेगी.

Kaimur News (मैनुद्दीन शाह): कर्मनाशा – दुर्गावती ककरैत रोड पर डहला मोड़ के पास जिला परिषद निधि से बने नवनिर्मित यात्री सेड का उद्घाटन रविवार को जिला परिषद सदस्य दीपक यादव की उपस्थिति में बाढू यादव के द्वारा किया गया. दरअसल राहगीरों एवं यात्रियों के ठहराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत डहला मोड़ पर 399800 रूपए की लागत जिला परिषद निधि से यात्री शेड का निर्माण किया गया है.

हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है

जिसका उद्घाटन डहला गॉव के बाढू यादव के द्वारा रविवार को किया गया . जिला पार्षद दीपक यादव ने बताया कि आसपास के इलाके के लोगों की मांग पर डहला मोड़ के पास यात्री शेड का निर्माण जिला परिषद निधि से किया गया है. दुर्गावती ककरैत मार्ग पर हर दिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता रहता है.

राहगीरों को होगी सहूलियत

डहला मोड़ से ही लोग गंतव्य के लिए रवाना होते हैं. लेकिन यहां पर यात्रियों को ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं था. जिसे ध्यान में रखते हुए यात्री शेड का निर्माण किया गया है. यात्री शेड बन जाने से यात्रियों और राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी.

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख छबीला राम, पूर्व मुखिया मकसूद अली, बिरेंद्र यादव,विशु रजक, शिकारी पासवान, नेसार अली, रमेश यादव, झगटू यादव, सुजीत कुमार, हरि राम,सुरेमन यादव, नीरज यादव,कृष्ण यादव, ईत्यादि लोग मौजूद रहे.

Also Read: हाई वोल्टेज करंट से झुलसे दो मजदूर, इलाके में हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >