Kaimur : भभुआ सदर. कैमूर में पिछले दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर थमने के बाद अब गर्मी एक बार फिर से चरम पर पहुंचने लगी है. पिछले पांच दिनों से जिले में बेहिसाब गर्मी पड़ रही है. आज गुरुवार को भी उमड़ते बादलों के बीच गर्मी बढ़ेगी और पारा 43 डिग्री तक जा सकती है. गुरुवार को दिन ढलने के साथ धूप तेज हो जायेगी और दिन में तेज गर्मी के साथ उमस बढ़ने की संभावना है. इधर, मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले तीन दिनों तक गर्मी और उमस चरम पर रहेगी और काफी गर्मी सतायेगी. गुरुवार को पुरवा हवा चलने और आर्दता 73 प्रतिशत से अधिक रहने से उमस बरकरार रहेगी. गुरुवार को तापमान की संभावित स्थिति-अधिकतम तापमान लगभग 40-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गुरुवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, जबकि हवाएं हल्की से मध्यम और हवा की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे पूरब से पश्चिम की ओर रहेगी. इसीलिए आज गर्मी और धूप व हीट वेब से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. इसलिए लोगों को घर से निकलने में सावधानी बरतने की जरूरत है और अगर निकलना भी है, तो धूप और हीट वेब से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता लेकर निकलने की जरूरत है.
Kaimur : कैमूर में आज भी पारा 43 डिग्री पार जाने की संभावना
Kaimur : भभुआ सदर. कैमूर में पिछले दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर थमने के बाद अब गर्मी एक बार फिर से चरम पर पहुंचने लगी है. पिछले पांच दिनों से जिले में बेहिसाब गर्मी पड़ रही है. आज गुरुवार को भी उमड़ते बादलों के बीच गर्मी बढ़ेगी और पारा 43 डिग्री तक जा सकती है.

आग उगल रहा सूर्य.