कैमूर में चापाकल पर गिरने से महिला की मौत, उपला उतारने के दौरान हुआ हादसा

जिले के भभुआ अनुमंडल अंतर्गत रामपुर प्रखंड के झाली गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई.

Kaimur News: (भभुआ से अमित सिन्हा) जिले के भभुआ अनुमंडल अंतर्गत रामपुर प्रखंड के झाली गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई. पटनी से उपला उतारने के दौरान सीढ़ी फिसलने से महिला चापाकल पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

क्या है पूरा मामला

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव निवासी बहादुर राम की 38 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक रीना देवी अपने घर में पटनी से उपला उतार रही थीं.

सीढ़ी से फिसलने से हुआ हादसा

इसी दौरान बांस से बनी सीढ़ी अचानक फिसल गई और वह नीचे लगे चापाकल पर गिर पड़ीं. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत रामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर सितेश राज ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही में चीख पुकार मच गया. सदर अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read: Gayaji News: गयाजी में नगर निगम प्रभारी और आयुक्त में भिड़ंत, कार्यालय में हुई तीखी नोकझोंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >