Kaimur News : सदर अस्पताल में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर्स, देखें किस बीमारी के लिए किसे दिखाएं

Kaimur News सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले कैमूर जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. कल शनिवार, 20 जून को अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले कैमूर जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. कल शनिवार, 20 जून को अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे. अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार के लिए डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी जारी कर दी गई है. ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

क्या है ओपीडी का समय

शनिवार को सदर अस्पताल की ओपीडी सेवाएं अपने निर्धारित समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक चालू रहेंगी. इस दौरान मरीज अपना रजिस्ट्रेशन कराकर संबंधित डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श और इलाज का लाभ उठा सकते हैं. 

20 जून को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की पूरी सूची: अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शनिवार को ओपीडी में मरीजों की जांच के लिए निम्नलिखित विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे:

विभाग/ विशेषज्ञता डॉक्टर का नाम ओपीडी का समय

जेनरल फिजिशियन डॉ साहिल राज सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

जेनरल फिजिशियन डॉ जयप्रकाश पटेल सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

जेनरल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) डॉ अमरेश कुमार सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश बहादुर सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रवि रंजन प्रकाश सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ किरण सिंह सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ कुमारी ममता गुप्ता सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

मरीजों के लिए जरूरी सलाह

गर्मी और उमस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि ओपीडी में आने वाले मरीज अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें. साथ ही सुबह के समय ही रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि धूप बढ़ने से पहले वे डॉक्टर को दिखाकर आसानी से घर लौट सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >