कैमूर: सिरहीरा पैक्स चुनाव में कुमेश सिंह की बड़ी जीत, 531 वोटों से बरकरार रखा अध्यक्ष पद

Kaimur News: सिरहीरा पैक्स चुनाव में कुमेश सिंह ने 531 वोटों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद बरकरार रखा. देर रात तक चली मतगणना के बाद अधिकारियों ने उन्हें विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा.

Kaimur News (चांद से बिरजू प्रसाद की रिपोर्ट)
कैमूर जिले के चांद प्रखंड के सिरहीरा पैक्स चुनाव की मतगणना रविवार देर रात प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. चुनाव में कुल 4581 मतदाता थे. अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में कुमेश सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना पद बरकरार रखा.

532 मतों से विजयी हुए कुमेश सिंह

मतगणना में कुमेश सिंह को कुल 1665 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप सिंह को 1134 वोट मिले. इस तरह कुमेश सिंह ने 531 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

शांतिपूर्ण तरीके से हुई मतगणना

जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान ने बताया कि मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कुमेश सिंह को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया गया.

Also Read: कैमूर में डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट बस, सात श्रद्धालु घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >