Kaimur News : चांदी में 15,000 की भारी तेजी, सोना हुआ थोड़ा सस्ता, जानें अनाज के ताजा दाम

Kaimur News : शादियों के सीजन (लग्न) और वैश्विक हलचलों के बीच कैमूर जिले के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव जारी है. शनिवार को जहां सोने के भाव में ₹1,590 की मामूली गिरावट दर्ज की गयी

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : शादियों के सीजन (लग्न) और वैश्विक हलचलों के बीच कैमूर जिले के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव जारी है. शनिवार को जहां सोने के भाव में ₹1,590 की मामूली गिरावट दर्ज की गयी, वहीं चांदी की कीमतों ने ₹15,000 की भारी छलांग लगाकर सबको चौंका दिया. पिछले एक सप्ताह से चांदी की कीमतें स्थिर थीं, लेकिन अब इसमें अचानक बड़ी तेजी देखी जा रही है. दूसरी ओर, मंडी में आलू-प्याज की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा है, लेकिन गर्मी के कारण हरी मिर्च, नींबू और धनिया के दाम आसमान छू रहे हैं.सर्राफा बाजार: जानें सोने और चांदी का ताजा भाव

कैमूर के स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के प्रभाव कम होने और घरेलू बाजार में लग्न (शादियों का सीजन) शुरू होने से कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रह सकता है. शनिवार को बाजार के मुख्य रेट इस प्रकार रहे:

धातु/आइटम शुद्धता/प्रकार आज का ताजा भाव

सोना 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,49,650 (कल यह ₹1,51,210 था)

सोना 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,34,590 

सोना 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,16,000

चांदी प्रति किलोग्राम ₹2,80,900

चांदी के जेवर प्रति 10 ग्राम ₹2,000 (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन प्रति 10 ग्राम ₹2,200 (मेकिंग चार्ज अलग से)

मंडी अपडेट: आलू-प्याज थमे, लेकिन नींबू-मिर्च ने छुड़ाये पसीने

राहत की बात यह है कि कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थम गई है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में आने वाले दिनों में प्याज के दाम और गिर सकते हैं. हालांकि, भीषण गर्मी के चलते लोकल हरी सब्जियों, नींबू और हरी मिर्च की कीमतों में जबरदस्त उछाल है. मंडी में आज सब्जियों और मसालों के फुटकर व थोक दाम इस प्रकार दर्ज किए गए:

आलू: ₹740 से ₹960 प्रति क्विंटल

प्याज: ₹1,480 से ₹1,660 प्रति क्विंटल

टमाटर: ₹480 से ₹660 प्रति क्विंटल से शुरुआत.

लहसुन: ₹800 से ₹1,000 प्रति क्विंटल (क्वालिटी के अनुसार मामूली बढ़त)

नींबू: ₹20 की एक जोड़ी (दो पीस)

हरी मिर्च: ₹80 से ₹100 प्रति किलो

हरा धनिया: ₹250 प्रति किलो तक जा पहुंचा है. 

आढ़ती संघ की चेतावनी: व्यापारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के बाद जब बाजार में रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक (सप्लाई) शुरू होगी, तो आने वाले दिनों में हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं.

अनाज और दलहन के ताजा भाव 

कैमूर मंडी में आज अनाज, दालों और तिलहन के भाव स्थिर से सामान्य बने रहे:

गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500

धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100

चना: ₹4,800 से ₹5,400

मसूर दाल: ₹5,500 से ₹6,200

अरहर दाल: ₹6,500 से ₹7,500

सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >