Kaimur News (अमित कुमार सिन्हा): कैमूर जिले के अधौरा-भगवानपुर सड़क पर जिलेबिया मोड़ के समीप रविवार शाम एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पलट गया. हादसे में सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों में दिनारा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी जयशंकर प्रसाद, उनकी पत्नी रेनु बाला देवी, पुत्र प्रिंस कुमार, पुत्री अंजू कुमारी, करहगर थाना क्षेत्र के खानेठी गांव निवासी मनोज कुमार तथा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अंतर्गत चुनार गांव निवासी गोविंद शंकर और उनकी पत्नी पूजा देवी शामिल हैं।
जिलेबिया मोड़ के पास पलटा ऑटो
घायलों ने बताया कि सभी लोग सीएनजी ऑटो से अधौरा पहाड़ी स्थित धरती माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.
Also Read: Kaimur News: NH पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर केबिन में फंसा, हालत गंभीर
