प्रभात खबर का 'अपराजिता' कार्यक्रम आज, कैमूर में महिलाएं होंगी सम्मानित, एहसान कुरैशी कॉमेडी से बांधेंगे समां

Kaimur News: कैमूर जिले के भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम में आज प्रभात खबर का अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी और कलाकार नम्रता दास की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी. साथ ही जिले की नौ प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.

Kaimur News: भभुआ में शुक्रवार को प्रभात खबर द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के लिए जगजीवन स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया-संवारा गया है. स्टेडियम में आकर्षक रोशनी, बेहतरीन साउंड सिस्टम और दर्शकों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.कार्यक्रम का शुभारंभ आज शाम 6 बजे किया जाएगा. यह आयोजन महिलाओं के सम्मान और सामाजिक जागरूकता को समर्पित है.

एहसान कुरैशी की कॉमेडी से गूंजेगा मंच

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी होंगे, जो अपनी दमदार कॉमेडी और सटीक पंचलाइन के लिए जाने जाते हैं.उनकी प्रस्तुति से पूरा स्टेडियम ठहाकों से गूंज उठेगा. लंबे समय बाद भभुआ में इस स्तर का कॉमेडी शो आयोजित हो रहा है, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने की उम्मीद है.

नम्रता दास की प्रस्तुति से बिखरेगा संगीत और ग्लैमर का रंग

कार्यक्रम में कलाकार नम्रता दास भी अपनी प्रस्तुति देंगी, जिनके मंच पर आते ही संगीत, नृत्य और ग्लैमर का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. उनकी ऊर्जा और आकर्षक अंदाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा.

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

आयोजन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

नौ प्रेरक महिलाओं का होगा सम्मान

अपराजिता कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों की नौ प्रेरक महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. इनमें रामपुर की सविता देवी, चैनपुर की आरती देवी, हरिहरपुर विद्यालय की रिसीता, भगवानपुर की उषा देवी, बहुअन गांव की संगीता देवी, सदर अस्पताल की संजू कुमारी, चांद की सरिता यादव, मोहनिया की काजल सिंह और अनुराधा रस्तोगी शामिल हैं. इन महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है.

समाज के विभिन्न वर्गों का मिला सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थानों और शिक्षण संस्थानों का योगदान रहा है. इसमें कई स्कूल, सामाजिक संगठन और स्थानीय प्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही है.

भभुआ का यह अपराजिता कार्यक्रम न केवल मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंच बनेगा, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और प्रेरणादायक कार्यों को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित होगा.

Also Read:बक्सर में तेज आंधी-पानी से ट्रांसफार्मर फटा, बिजली-पानी ठप, लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >