मॉर्निंग वॉक के दौरान बड़ा हादसा, कैमूर डेयरी प्लांट मैनेजर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Kaimur News: मोहनिया में मॉर्निंग वॉक के दौरान कैमूर डेयरी के प्लांट मैनेजर को सीएनजी ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया.

Kaimur News( मोहनिया से विनोद कुमार की रिपोर्ट ):
स्थानीय नगर के भभुआ रोड में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो की टक्कर से कैमूर डेयरी के प्लांट मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

घायल नालंदा जिले के बनारस प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार सिन्हा बताए जाते हैं, जो वर्तमान में मोहनिया स्थित कैमूर डेयरी में प्लांट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मुकेश कुमार सिन्हा भभुआ रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित सीएनजी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने की मदद

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

Also Read: देशी शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >