Kaimur News: कैमूर में शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Kaimur News: मोहनिया के समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान एक कार से 305.280 लीटर विदेशी शराब बरामद की. मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया.

Kaimur News(विनोद कुमार सिंह): मोहनिया शहर में स्थानीय थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी रामाशंकर राय के पुत्र दीपक कुमार तथा गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया वार्ड संख्या-4 निवासी रामनाथ राय के पुत्र सामू कुमार शामिल है.

विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

जानकारी के अनुसार, समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को एक संदिग्ध कार पर शक हुआ. वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से कुल 305.280 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद मौके पर मौजूद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान उक्त कार को जांच के लिए रोका गया, जहां तलाशी में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई.

Also Read: रोहिणी नक्षत्र शुरू, नहरों में पानी नहीं, धान की खेती पर संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >