kaimur News. कैमूर में बादलों की आवाजाही व छिटपुट बारिश के बाद भी गर्मी रहेगी बरकरार, पारा 40 डिग्री पर

kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी और उमस ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश होने के बाद भी जिले में गर्मी व उमस चरम पर है, जो गुरुवार को भी बरकरार रहने की संभावना है. गुरुवार को दिन में बादलों के बीच निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी

kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी और उमस ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश होने के बाद भी जिले में गर्मी व उमस चरम पर है, जो गुरुवार को भी बरकरार रहने की संभावना है. गुरुवार को दिन में बादलों के बीच निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी. हालांकि, दिनभर बादलों की आवाजाही व हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. इधर, मौसम विभाग इस सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार की गर्मी पड़ने की संभावना जता रहा है. तापमान भी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. लगातार पुरवा हवा चलने और आर्द्रता 47 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस भी बनी रहेगी. गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गुरुवार की सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी तथा हवा की रफ्तार पांच से आठ किमी प्रति घंटा पूरब से पश्चिम की ओर रहने की संभावना है. ऐसे में गुरुवार को भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है. इसलिए सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने में सावधानी बरतने की जरूरत है. यदि बाहर निकलना आवश्यक हो, तो धूप से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाते का उपयोग करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: GAURI SHANKAR RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >