Kaimur News : कैमूर में सोना 670, तो चांदी 9000 रुपये महंगी, चेक करें नया रेट

Kaimur News लगन और शादियों का सीजन शुरू होते ही कैमूर जिले के बाजारों में हलचल तेज हो गयी है. बाजार में बढ़ती मांग के कारण सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है.

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : लगन और शादियों का सीजन शुरू होते ही कैमूर जिले के बाजारों में हलचल तेज हो गयी है. बाजार में बढ़ती मांग के कारण सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. आज बुधवार को जिले के सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखी जा रही है, जहां सोने के भाव में ₹670 और चांदी की कीमतों में ₹9,000 की भारी बढ़त दर्ज की गई है. राहत की बात यह है कि सर्राफा बाजार की इस तेजी के बीच गल्ला और सब्जी मंडी से आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आ रही है, जहां आलू-प्याज और अन्य हरी सब्जियों के दामों में गिरावट देखी जा रही है.

चांदी ने लगायी लंबी छलांग, सोना भी हुआ महंगा

पिछले एक सप्ताह से शांत बैठी चांदी की कीमतों में अब जबरदस्त उबाल देखा जा रहा है. इससे पहले बीते रविवार और सोमवार को भी चांदी के दाम बढ़े थे. स्वर्ण व्यवसायी और रस्तोगी आभूषण भंडार के प्रोपराइटर राजू रस्तोगी के मुताबिक, लग्न (शादियों का सीजन) शुरू होने से बाजार में मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में यह उछाल आया है और आने वाले दिनों में भी यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

बुधवार को सोने-चांदी के नये भाव 

आभूषण/धातु आज का भाव (रुपये में)

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,46,670 (कल यह ₹1,46,220 था)

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,31,790

18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,10,520

चांदी (प्रति किलोग्राम) ₹2,61,900

चांदी के जेवर (प्रति 10 ग्राम) ₹2,000 (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन (प्रति 10 ग्राम) ₹2,200 (मेकिंग चार्ज अलग से)

आलू-प्याज की कीमतों पर लगी लगाम

एक तरफ जहां गहने महंगे हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रसोई का बजट थोड़ा संभलता दिख रहा है. कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थम गई है. मंडी में लहसुन को छोड़कर बाकी चीजों के भाव स्थिर या कम हो रहे हैं.

थोक मंडी में आज का भाव (प्रति क्विंटल)

आलू: ₹620 से ₹840

प्याज: ₹1280 से ₹1460

लहसुन: ₹800 से ₹1000 (क्वालिटी के अनुसार हल्की तेजी बरकरार)

खुदरा बाजार में सब्जियों के भाव, प्रति क्विंटल

आलू: ₹740 से ₹960

प्याज: ₹1480 से ₹1660 

टमाटर: ₹480 से ₹660 से शुरुआत

अनाज और दालों के दाम, प्रति क्विंटल

मंडी में अनाज और दलहन की कीमतें सामान्य बनी हुई हैं, जो इस प्रकार हैं:

गेहूं : ₹2200 से ₹2500

धान (सामान्य) : ₹1800 से ₹2100

चना : ₹4800 से ₹5400

मसूर : ₹5500 से ₹6200

अरहर : ₹6500 से ₹7500

सरसों (तिलहन): ₹5000 से ₹5800

आगे क्या कहते हैं बाजार के जानकार

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि वर्तमान में बाजार में केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू जैसी चुनिंदा चीजों में ही तेजी देखी जा रही है. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट और गिरने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से बाहरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे, लेकिन अब लोकल आवक और अन्य कारणों से हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. हालांकि, उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि मानसून की बारिश के बाद जब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक दोबारा शुरू होगी, तब कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >