कैमूर में आज: सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता, आगे गिरावट की संभावना कम

Kaimur News: मंडी में आलू, प्याज और लहसुन के दामों में भी उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता दिखाई दे रही है। व्यापारियों के अनुसार मांग घटने से आने वाले दिनों में कुछ और गिरावट संभव है

Kaimur News: कैमुर जिले में शादी व्याह का सीजन बीतते ही सोने-चांदी के भाव में पिछले दो दिनों से स्थिरता बनी हुई है. आज सोमवार को भी दोनों धातुओं के भाव स्थिर रहने की संभावना है.सोमवार को आज 24 कैरेट गोल्ड जहां 1,61,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है. जबकि रविवार को सोने का भाव 1,65,870 प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावे 22 कैरेट सोना 1,40000 प्रति 10 ग्राम,18 कैरेट सोना 1,19000 प्रति 10 ग्राम,चांदी-2,64000 प्रति किलो,चांदी के जेवर-2 हजार प्रति 10 ग्राम,चांदी के बर्तन-22 सौ रुपये प्रति दस ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) रहा.

स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार,लग्न का सीजन खत्म हो गया है इसलिए सोने व चांदी के दाम में अभी और बदलाव हो सकता है. लेकिन फिलहाल अभी और भाव गिरने की संभावना नही है.

अनाज मंडी

इधर कैमुर में बाहर से आनेवाले आलू-प्याज के भाव में अब तेजी कुछ थमता दिख रहा है. मंडी में आज सोमवार को भी आलू जहां 12800 से 1610 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा तो प्याज का रेट भी 1400 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल रहा.हालांकि लहसुन में तेजी थमती दिख रही है. लेकिन,लहसुन में अब भी लगभग 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है.वहीं अनाज व दालें प्रति क्विंटल में गेहूं-2200 – 2500,धान (सामान्य)- 1800 – 2100,चना-4800 –5400,मसूर- 5500 – 6200,अरहर-6500 –7500 रुपये रहा.

सब्जी मंडी

जबकि तिलहन में सरसों-5000 –5800 और सब्जियों में आलू-1200 –1800,प्याज-1400 –1800 और टमाटर का भाव 1000 –2000 रूपये प्रति क्विंटल से शुरू हुआ है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में लहसुन में तेजी कुछ थम गयी है.फिलहाल आज कल में प्याज का रेट भी गिरने की संभावना है.शादी व्याह के सीजन की वजह से बाहर से आनेवाले सब्जियों में तेजी थी लेकिन अब भाव गिर रहा है और हरी सब्जियां सस्ती हो रही है.

Also Read: बक्सर में प्रदर्शन: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 26 सूत्री मांगों को लेकर किया हंगामा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >