Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बाजार में मांग बढ़ने के कारण कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. आज सोमवार को जिले के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 80 रुपये और चांदी में 100 रुपये की मामूली बढ़त दर्ज की गई है. दिलचस्प बात यह है कि चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बना हुआ था, लेकिन अब इसमें भी तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी 2.71 लाख प्रति किलो
स्वर्ण व्यवसायी और रस्तोगी आभूषण भंडार के प्रोपराइटर राजू रस्तोगी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर युद्ध का असर कम होने और स्थानीय स्तर पर लग्न (शादी-ब्याह का सीजन) शुरू हो जाने के कारण सोने-चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
सोमवार को कैमूर में सर्राफा के ताजा भाव
24 कैरेट सोना : ₹1,46,080 प्रति 10 ग्राम (बीते दिन यह ₹1,46,000 था)
22 कैरेट सोना : ₹1,31,590 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना : ₹1,12,000 प्रति 10 ग्राम
चांदी (कच्ची) : ₹2,71,000 प्रति किलोग्राम
चांदी के जेवर : ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)
चांदी के बर्तन : ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)
आलू-प्याज की कीमतों पर लगा ब्रेक, दालें और अनाज स्थिर
इधर कैमूर की थोक मंडी में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थमती नजर आ रही है . आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों से बाहरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे, लेकिन अब आवक सुधरने से इनके भाव गिर रहे हैं . आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट और कम होने की संभावना है.
अनाज, तिलहन और सब्जियों का मंडी भाव
सामग्री न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
आलू 740 960
प्याज 1480 1660
टमाटर 480 660
लहसुन 800 1000
गेहूं 2200 2500
धान (सामान्य) 1800 2100
चना 4800 5400
मसूर दाल 5500 6200
अरहर दाल 6500 7500
सरसों (तिलहन) 5000 5800
गर्मी बढ़ते ही नींबू, हरी मिर्च और धनिया हुए लाल
मंडी अध्यक्ष के मुताबिक, बाजार में फिलहाल केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू जैसी चीजों में ही तेजी बनी हुई है . गर्मी बढ़ने के कारण इन चीजों की मांग बढ़ गई है और सप्लाई कम है. वर्तमान में कैमूर के रिटेल बाजार में नींबू 20 रुपये जोड़ी (दो पीस) और हरी मिर्च 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है. वहीं, हरा धनिया का भाव ढाई सौ (250) रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है. आगे की राह: कारोबारियों का अनुमान है कि जैसे ही गर्मी और बढ़ेगी, वैसे ही रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी . उस दौरान हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं .
