Kaimur News : कैमूर में सोने के भाव में 220 रुपये की बढ़त, चांदी के भाव स्थिर

Kaimur News स्थानीय मांग और वैश्विक हालातों के चलते कैमूर जिले के बाजारों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज मंगलवार को जिले के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 220 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गयी

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : स्थानीय मांग और वैश्विक हालातों के चलते कैमूर जिले के बाजारों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज मंगलवार को जिले के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 220 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गयी है, जबकि पिछले दो दिनों की भारी तेजी के बाद चांदी के भाव आज स्थिर हैं. वहीं दूसरी ओर, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सब्जी मंडी से आ रही है. पिछले कई दिनों से आसमान छू रहे आलू, प्याज और अन्य हरी सब्जियों के दामों में चल रही तेजी अब थम गई है और बाजार में कीमतें नीचे आई हैं.

सराफा बाजार, लग्न शुरू होते ही सोने की चमक बढ़ी

शादियों का सीजन (लग्न) शुरू होने और वैश्विक स्तर पर युद्ध के असर कम होने से सराफा बाजार में हलचल तेज हो गई है. रस्तोगी आभूषण भंडार के प्रोपराइटर राजू रस्तोगी के मुताबिक, आने वाले दिनों में कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

कैमूर में आज का सोने-चांदी का भाव:

24 कैरेट सोना: 1,46,220 रुपये प्रति 10 ग्राम (बीते कल यह 1,46,000 रुपये था).

22 कैरेट सोना: 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम.

18 कैरेट सोना: 1,12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम.

चांदी (कच्ची): 2,70,900 रुपये प्रति किलोग्राम.

चांदी के जेवर: 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से).

चांदी के बर्तन: 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से).

कृषि और सब्जी मंडी, आलू-प्याज की तेजी पर लगा ब्रेक

आम जनता की रसोई के लिए राहत की खबर है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों की कीमतों में जो उछाल था, वह अब कम हो रहा है. बाजार में हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. हालांकि, लहसुन, हरी मिर्च और नींबू में अब भी थोड़ी तेजी बनी हुई है. आने वाले दिनों में प्याज के दाम और गिरने की संभावना है. लेकिन, गर्मी बढ़ने के बाद जब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो कीमतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं.

मंडी में आज का थोक भाव

सब्जियां और तिलहन:

आलू: 740 से 960 रुपये.

प्याज: 1480 से 1660 रुपये.

टमाटर: 480 से 660 रुपये.

लहसुन: 800 से 1000 रुपये (गुणवत्ता के आधार पर).

सरसों (तिलहन): 5000 से 5800 रुपये.

अनाज और दालें

गेहूं: 2200 से 2500 रुपये.

धान (सामान्य): 1800 से 2100 रुपये.

चना दाल: 4800 से 5400 रुपये.

मसूर दाल: 5500 से 6200 रुपये.

अरहर दाल: 6500 से 7500 रुपये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >