कैमूर में शिक्षा अभियान सख्त, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने की कवायद

Kaimur News: कैमूर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं.

Kaimur News(राजू कुमार): जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और समग्र शिक्षा अभियान, कैमूर के निर्देश के आलोक में बीईयो तेजस्विनी आनन्द ने क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक, प्रारम्भिक व निजी सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभारी, प्रधानाध्यापक सरकारी और निजी विद्यालय को नामांकन के लिए आदेशित किया है. जिसकी जनकारी लेखापाल हिमांशु शेखर पाण्डेय ने शनिवार को देते हुए बताया की बीईयो ने सभी क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालय के एचएम को निर्देशित किया है की नए अकादमिक सत्र 2026-27 में 06 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को पास के विद्यालय में अभियान चलाकर नामांकन कराया जाना है.

कक्षा 1 में पिछले वर्ष की तुलना में नामांकन बहुत कम है

जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा निर्गत आदेश ज्ञापांक-566 दिनांक-19.05.2026 के आलोक में कक्षा 1 से 8 तक के शैक्षणिक गतिविधि पर प्रतिबंध है. लेकिन शिक्षक अपने दायित्व पर रहेगें. उक्त आदेश के आलोक में सौ प्रतिशत बच्चों का नामांकन के लिए निदेश निम्नलिखित है .

सभी प्रधानाध्यापक कक्षा 1 से 8 तक प्राथमिक, प्रारम्भिक विद्यालयों में शिक्षकों को नामित करेंगे, जो अपने पोषक क्षेत्र में भ्रमणशिल होकर सर्वे करेंगे. इसके बाद संबंधित बच्चों की सूची ई-शिक्षाकोष / यू-डायस पोर्टल पर 24 घण्टे के अंदर बच्चों की सूची अपलोड करेंगे. नामित शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालय जाकर उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा आउट में मार्क ओंन डियूटी बनाएगें. साथ ही इस कार्य में टोला सेवक का भी सहयोग लिया जाएगा.

टोला सेवक का दायित्व होगा की अपने पंचायत (पोषक क्षेत्र) के सभी बच्चों को चिन्हित कर निकट के विद्यालय में नामांकन कराएगें. मई महीने के वेतन विवरणी में यह संलग्न करेंगे की कितने बच्चों का सूची के साथ नामांकन कराया गया है. साथ ही यह प्रमाण-पत्र भी देंगे की पोषक क्षेत्र में 06-14 वर्ष का सभी बच्चों का नामांकन करा लिया गया है.

शिक्षक बच्चे के अनामांकित नहीं होने का प्रमाण पत्र प्रधानाध्यापक को देंगे

विद्यालय के शिक्षक भी जो पोषक क्षेत्र में भ्रमण के लिए नामित है. उनके द्वारा प्रधानाध्यापक को प्रमाण पत्र दिया जाएगा कि पोषक क्षेत्र में कोई भी बच्चा अनामांकित नहीं है. प्रधानाध्यापक द्वारा प्रखण्ड कार्यालय एवं प्रखण्ड द्वारा जिला कार्यालय को उक्त आशय का प्रमाण-पत्र दिया जायेगा. पोषक क्षेत्र में भ्रमणशील शिक्षक एवं टोला सेवकों द्वारा आंगनवाड़ी कन्द्रों का निगरानी कर 06 आयु वर्ग या अगले 6 माह में 6 वर्ष पूरा कर लेंगे बच्चों की सूची प्राप्त कर विद्यालय नामांकन पंजी से मिलान किया जायेगा. यदि कोई बच्चा नामांकन के लिए छूट गया है तो जल्द नामांकन कराया जाएगा.

प्रधानाध्यापक आंगनवाड़ी से नामांकित बच्चों का आंकड़ा अपने विद्यालय में संग्रहित कर रखेंगे. सभी मध्य विद्यालय, उतक्रमित मध्य विद्यालय के एचएम यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्षा 8 के उर्तीण सभी छात्रों का नामांकन कक्षा 9 में पूरा कर लिया गया है. यदि पोषक क्षेत्र में बच्चा नहीं है तो उसकी विवरणी भी संलग्न करेंगे कि किस परिस्थति में नामांकन नहीं लिया गया है. बीईयों श्री आनन्द ने निदेश दिया है कि क्षेत्र के विद्यालय के सभी एचएम आगामी 25 मई तक विहित प्रमाण-पत्र देंगे कि मेरे विद्यालय पोषक क्षेत्र अन्तर्गत कोई भी बच्चा अनामांकित नहीं है और इसका प्रतिवेदन प्रखण्ड संसाधन केन्द्र कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे.

Also Read: मोरहर नदी पर विकास की बड़ी सौगात, 27.5 करोड़ की योजना का शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >