दुर्गावती सीएचसी के मुख्य द्वार पर गंदे पानी का जमाव, मरीजों को हो रही परेशानी

Kaimur News: (सच्चिदानंद सिंह ) प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य द्वार पर पिछले लगभग एक महीने से गंदे पानी का जलजमाव बना हुआ है.

Kaimur News: (सच्चिदानंद सिंह ) प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य द्वार पर पिछले लगभग एक महीने से गंदे पानी का जलजमाव बना हुआ है. इसके कारण अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है.

नाला जाम होने से बिगड़ी स्थिति

जानकारी के अनुसार, सीएचसी के मुख्य द्वार से सटी रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के पश्चिमी किनारे जल निकासी के लिए नाला बनाया गया है. लेकिन रखरखाव और नियमित सफाई के अभाव में यह नाला पूरी तरह जाम हो गया है.

इसके चलते नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहते हुए अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंच रहा है और वहां जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस वजह से मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों और आम लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है.

स्वास्थ्य विभाग ने अंचल कार्यालय को लिखा पत्र

सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 16 मई को अंचल अधिकारी को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की है. उन्होंने जल्द से जल्द जलजमाव हटाने और नाले की सफाई कराने का अनुरोध किया है.

अंचल अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

इस संबंध में अंचल अधिकारी सदानंद कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि स्थिति की जांच कर जल्द ही जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि अस्पताल आने वाले लोगों को राहत मिल सके.

also read: पटना-सासाराम फोरलेन के लिए ₹149 करोड़ मंजूर, तपुर और बिहटा में 176 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >