Kaimur News : कैमूर में गर्मी और उमस का डबल अटैक, शनिवार तक राहत की उम्मीद नहीं

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से जारी बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है . आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने के कारण जिले में गर्मी और उमस अपने चरम पर पहुंच गई है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से जारी बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है . आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने के कारण जिले में गर्मी और उमस अपने चरम पर पहुंच गई है . मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को भी स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है . दिन में बादलों की ओट से निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को जमकर परेशान करेगी, हालांकि दिनभर छिटपुट बादलों की आवाजाही से धूप की तल्खी में थोड़ी राहत मिल सकती है 41 डिग्री तक जाएगा तापमानइधर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस सप्ताह के अंत तक, यानी अगले शनिवार तक जिले में इसी प्रकार की तीखी गर्मी पड़ेगी . इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की आशंका है . लगातार चल रही पुरवा हवा और हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 47 प्रतिशत से अधिक होने के कारण उमस की स्थिति लगातार बरकरार रहेगी .

सोमवार को तापमान की संभावित स्थिति

अधिकतम तापमान: लगभग 38 से 41 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस

सुबह-शाम छाए रहेंगे आंशिक बादल, चलेगी पुरवा हवा 

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं . इस दौरान हवा की रफ्तार हल्की से मध्यम यानी 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जिसकी दिशा पूरब से पश्चिम की ओर होगी . इस हवा के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है .

मौसम विभाग की सलाह: आज सोमवार को भी गर्मी और उमस से कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है . इसलिए सुबह 10 बजे के बाद लोगों को घरों से निकलने में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है . अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़े, तो धूप से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाते का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि हीट स्ट्रोक से बचा जा सके .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >