Kaimur News : कैमुर में पिछले दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर थमने के बाद अब गर्मी एक बार फिर से चरम पर पहुचने लगी है. आज बुधवार को भी उमड़ते बादलों के बीच गर्मी बढ़ेगी और पारा 44 डिग्री तक जा सकती है. आज दिन ढलने के साथ धूप तेज हो जायेगी और दिन में तेज गर्मी के साथ उमस बढ़ने की संभावना है. इधर मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक गर्मी और उमस चरम पर रहेगी और काफी गर्मी सताएगी.बुधवार को पुरवा हवा चलने और आर्दता 69 प्रतिशत से अधिक रहने से उमस बरकरार रहेगी.बुधवार को तापमान की संभावित स्थिति-अधिकतम तापमान- लगभग 41–44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान-27–29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.बुधवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं जबकि हवाएं हल्की से मध्यम और हवा की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घन्टा पूरब से पश्चिम की ओर रहेगी.इसलिये आज गर्मी और धूप व हीट वेब से लोगों को राहत नही मिलनेवाली है.इसलिये लोगों को घर से निकलने में सावधानी बरतने की जरूरत है और अगर निकलना भी है तो धूप और हीट वेब से बचाव के लिये हेलमेट,गमछा,टोपी या छाता लेकर निकलने की जरूरत है.
सुबह की आरती के साथ शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी की हुई आराधना,जुटे रहे श्रद्धालु
भभुआ कैमूर-बिहार में कैमूर जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है. यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं. जिसमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर है जहां ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6 बजे आरती होती है. मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद मिश्र के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे मंदिर खुलने के बाद साफ-सफाई करायी गयी. इसके बाद 6.30 बजे घण्टे-घड़ियाल व आरती के साथ माता का भोग लगाया गया व आराधना की गयी. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु आरती में उपस्थित रहे.बुधवार को मंदिर में स्थापित शिवलिंग की भी पूजा और आरती हुई. शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर में तांडुलम मंदिर का मुख्य प्रसाद है.मुख्य पुजारी के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6.30 बजे आरती के बाद अपराह्न 11.30 बजे और संध्या 6.30 बजे आरती होती है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते है. माता मुंडेश्वरी मंदिर धार्मिक न्यास के सचिव गोपाल जी प्रसाद ने बताया कि ऋतुओं के अनुसार मंदिर में पूजा और आरती का समय तय किया जाता है. भगवानपुर के पवरा पहाड़ी पर स्थित माता का मंदिर अति प्राचीन और सुविख्यात है.हर साल शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिये माता मुंडेश्वरी के मंदिर में आते है.
आज 20 मई,बुधवार, भभुआ सदर अस्पताल ओपीडी
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक-
जेनरल फिजिशियन-डॉ विनय तिवारी
ऑर्थोपेडिक सर्जन-डॉ अमरेश कुमार
आयुष चिकित्सक-डॉ सुशील कुमार झा
चर्म रोग विशेषज्ञ-डॉ संतोष कुमार सिंह
जेनरल सर्जन-डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा
स्त्री रोग विशेषज्ञ-डॉ प्रतिभा कुमारी
स्त्री रोग विशेषज्ञ-डॉ अदिति सुकन्या
स्त्री रोग विशेषज्ञ-डॉ कुमारी ममता गुप्ता
कैमूर में सोने के दाम में एक हजार की बढ़त,चांदी के भाव भी बढ़े
शादी व्याह का सीजन बीतते ही सोने-चांदी के भाव में पिछले दो दिनों से स्थिरता बनी हुई है. हालांकि बुधवार को सोने के भाव में एक हजार की वृद्धि हुई है.हालांकि आज बुधवार को भी दोनों धातुओं के भाव स्थिर रहने की संभावना है.बुधवार को आज 24 कैरेट गोल्ड जहां 1,63,305 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है.जबकि सोमवार को सोने का भाव 1,62,005 प्रति 10 ग्राम था.इसके अलावे 22 कैरेट सोना 1,40000 प्रति 10 ग्राम,18 कैरेट सोना 1,19000 प्रति 10 ग्राम,चांदी-2,72000 प्रति किलो,चांदी के जेवर-2 हजार प्रति 10 ग्राम,चांदी के बर्तन-22 सौ रुपये प्रति दस ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) रहा.स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार,लग्न का सीजन खत्म हो गया है इसलिए सोने व चांदी के दाम में अभी और बदलाव हो सकता है. लेकिन फिलहाल अभी और भाव गिरने की संभावना नही है.
आलू-प्याज के भाव में अब तेजी कुछ थमती दिख रही है
मंडी में आज बुधवार को भी आलू जहां 12800 से 1610 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा तो प्याज का रेट भी 1400 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल रहा.हालांकि लहसुन में तेजी थमती दिख रही है.लेकिन,लहसुन में अब भी लगभग 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है.वहीं अनाज व दालें प्रति क्विंटल में गेहूं-2200 – 2500,धान (सामान्य)- 1800 – 2100,चना-4800 –5400,मसूर- 5500 – 6200,अरहर-6500 –7500 रुपये रहा.जबकि तिलहन में सरसों-5000 –5800 और सब्जियों में आलू-1200 –1800,प्याज-1400 –1800 और टमाटर का भाव 1000 –2000 रूपये प्रति क्विंटल से शुरू हुआ है.आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में लहसुन में तेजी कुछ थम गयी है.फिलहाल आज कल में प्याज का रेट भी गिरने की संभावना है.कुछ दिनों से बाहर से आनेवाले सब्जियों में तेजी थी लेकिन अब भाव गिर रहा है और हरी सब्जियां सस्ती हो रही है.
Also Read : Kaimur News : कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल छह आरोपी भेजे गए जेल
