कैमूर में 16 जून को CM सम्राट चौधरी का दौरा, मुंडेश्वरी धाम में पूजा के बाद सभा को करेंगे संबोधित

Kaimur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 16 जून को कैमूर के मुंडेश्वरी धाम का दौरा कर सकते हैं. संभावित कार्यक्रम के तहत वे मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके के बाद सभा को संबोधित करेंगे. यह उनका मुख्यमंत्री बनने के बाद कैमूर में पहला दौरा होगा. सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. स्थानीय लोग उत्साहित हैं.

Kaimur News:( विकास कुमार) मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी कैमूर पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार, 16 जून को भभुआ जिले के मुंडेश्वरी धाम में उनका आगमन होगा. उनके संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसे लेकर बुधवार को जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मुंडेश्वरी में एकत्रित हुए और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की.

पहले कैमूर, फिर रोहतास का दौरा

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का 16 जून को कैमूर और रोहतास दोनों जिलों का दौरा प्रस्तावित है. निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे पहले कैमूर पहुंचेंगे और उसके बाद रोहतास जिले के लिए प्रस्थान करेंगे.

मंदिर में पूजा के बाद सभा को करेंगे संबोधित

संभावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री मुंडेश्वरी धाम पहुंचने के बाद सबसे पहले मां मुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे धाम स्थित धर्मशाला परिसर में चल रहे सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे. साथ ही आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे. जिला प्रशासन द्वारा सभा स्थल के चयन के साथ-साथ हेलीपैड निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, ताकि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे मुंडेश्वरी धाम पहुंच सकें.

तैयारियों में जुटा प्रशासन, अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को उनके संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया है कि सभी तैयारियां समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं. अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल, सभा स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का भी चयन किया गया .

पहली यात्रा को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला कैमूर दौरा होगा. जिसे जिले के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले को कई विकास योजनाओं की सौगात दे सकते हैं. इससे पहले समृद्धि यात्रा के दौरान, जब वे उपमुख्यमंत्री के रूप में कैमूर आए थे, तब उन्होंने कैमूर पहाड़ी पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की घोषणा की थी. ऐसे में इस बार उनके मुख्यमंत्री के रूप में आगमन पर लोगों को बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है.

अभी कार्यक्रम संभावित, आधिकारिक पुष्टि बाकी

हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. जिला प्रशासन को टेलीफोनिक सूचना के आधार पर संभावित कार्यक्रम मिला है, जिसके अनुसार सभी तैयारियां की जा रही हैं.

Also Read: Weather Updte: तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से घंटों बिजली गुल; यातायात बाधित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >