Kaimur News : बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस का टॉर्चर, आज 40 डिग्री तक जा सकता है पारा

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही तो देखी जा रही है,

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही तो देखी जा रही है, लेकिन बारिश न होने की वजह से जिले में गर्मी और उमस अपने चरम पर पहुंच गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को भी मौसम का यही मिजाज बरकरार रहने की पूरी संभावना है. दिन में बादलों की ओट से निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को जमकर परेशान करेगी, हालांकि दिनभर बादलों की लुकाछिपी से धूप की तपिश में थोड़ी छिटपुट राहत मिल सकती है.

हवा में 57% से अधिक नमी, पसीने से तर-बतर होंगे लोग

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह के अंत तक जिले के लोगों को इसी प्रकार की झुलसाने वाली गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा. लगातार चल रही पुरवा हवा और वायुमंडल में आर्द्रता (नमी) का स्तर 57 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस का असर कम नहीं होने वाला है.

शनिवार को तापमान और हवा की संभावित स्थिति कुछ इस तरह रहेगी:

अधिकतम तापमान: लगभग 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान.

न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना.

आसमान की स्थिति: सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

हवा की चाल: हवाएं हल्की से मध्यम गति की होंगी, जिनकी रफ्तार 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा (पूर्व से पश्चिम की ओर) रहेगी.

दोपहर 10 बजे के बाद बरतें खास सावधानी 

मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए आज शनिवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलती नहीं दिख रही है. ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने आम जनमानस को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

बचाव के लिए जरूरी गाइडलाइन 

आज सुबह 10 बजे के बाद बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. अगर धूप में निकलना भी पड़े, तो गर्मी और लू से बचाव के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी, चश्मा या छाता जरूर रखें. साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >