कैमूर : मार्बल लदे ट्रेलर में फंसा ऑटो, एक युवक की मौत, दो घायल

कैमूर जिले के मोहनिया टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मार्बल लदे ट्रेलर और ऑटो की टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Kaimur News : कैमूर जिले में दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर मोहनिया टोल प्लाजा के समीप शनिवार की रात करीब नौ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. मार्बल लदे ट्रेलर और ऑटो की जोरदार टक्कर में ऑटो सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गयी.

मोहनिया टोल प्लाजा के पास ट्रेलर से भिड़ा ऑटो

जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव से तीन लोग ऑटो पर सवार होकर रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के समहूता गांव जा रहे थे. इसी दौरान मोहनिया टोल प्लाजा के समीप यूपी की ओर से सासाराम की तरफ जा रहे मार्बल लदे ट्रेलर से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो ट्रेलर के निचले हिस्से में फंस गया.

ट्रेलर में फंसे ऑटो को निकालने में लगीं तीन क्रेन

मोहनिया सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मोहनिया और दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची. एनएचएआई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. ऑटो ट्रेलर के नीचे बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने के लिए तीन क्रेन की मदद ली गयी. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.

हादसे में 18 वर्षीय अक्षय कुमार की मौत

इस भीषण मोहनिया सड़क हादसे में अक्षय कुमार (18) की मौत हो गयी. वह प्रमोद खरवार का पुत्र और रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के समहूता गांव का निवासी था. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया.

दो युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे में मन्नू कुमार, पिता स्वदेशी खरवार और ब्रजेश कुमार, पिता इंद्र बिंद भी घायल हो गये. दोनों समहूता गांव के निवासी हैं. हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

पुलिस हादसे की जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं, दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >