कैमूर: काम से लौटा पति तो उड़ गए होश, फंदे से लटका मिला पत्नी का शव; मासूम के सिर से उठा मां का साया

Kaimur Married Woman Death : कैमूर के हाटा नगर में बंद कमरे से विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी है.

कैमूर से विनोद कुमार सिंह
Kaimur Married Woman Death : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर वार्ड संख्या 10 में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी.

पति के घर पहुंचने पर हुआ घटना का खुलासा

मृतका की पहचान हाटा नगर निवासी प्रदीप कुमार की 28 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि प्रदीप कुमार भभुआ में एक थोक दुकान पर काम करता है. मंगलवार रात करीब 10 बजे जब वह घर लौटा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

संदेह होने पर उसने खिड़की से अंदर देखा, जहां उसकी पत्नी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया. यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी.

Kaimur News : पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि कमरा अंदर से बंद था. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

चार साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया

स्थानीय लोगों के अनुसार, अनिता कुमारी का एक चार वर्षीय बेटा है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मां की मौत से मासूम बच्चे के सिर से ममता का साया उठ गया है. पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: कैमूर: 28 जनवरी से लापता थी मां-बेटी, आखिर कैसे पहुंचीं दिल्ली? पुलिस ने ऐसे किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >