कैमूर में मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 4 बच्चों को कराया गया मुक्त

कैमूर पुलिस मानव व्यापार, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मुखर है. 'पुलिस दीदी' और 'ऑपरेशन विधि पालक युवक' अभियान की समीक्षा की गई, जिसके तहत चार बच्चों को मुक्त कराया गया. यह जागरूकता अभियान समाज को सुरक्षित बनाने के लिए जारी रहेगा.

Kaimur News : कैमूर जिले में मानव व्यापार, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित मुंडेश्वरी सभागार में पुलिस दीदी अभियान और ऑपरेशन विधि पालक युवक अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

पुलिस दीदी अभियान को लेकर हुई बैठक

अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने की. बैठक में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा, मानव व्यापार की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एसीएमओ, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि, बाल संरक्षण पदाधिकारी, वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक, पुलिस उपाधीक्षक साइबर सह विशेष अपराध, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित जिले के सभी थानों के बाल कल्याण पदाधिकारी और पुलिस दीदी अभियान से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे.

ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 में चार बच्चों को कराया मुक्त

बैठक में जानकारी दी गई कि ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत दुर्गावती और भभुआ थाना क्षेत्र से चार बच्चों को मुक्त कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को बाल श्रम और शोषण से बचाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

मानव व्यापार और बाल श्रम को बताया गंभीर अपराध

एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि मानव व्यापार, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी समाज के लिए गंभीर अपराध हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

झूठे रोजगार और साइबर ठगी से बचने की अपील

बैठक में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक रहने की सलाह दी गई. अधिकारियों ने कहा कि अपराधी अक्सर झूठे रोजगार और नौकरी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. ऐसे किसी भी संदिग्ध प्रस्ताव से सतर्क रहने की जरूरत है.

स्वतंत्रता दिवस पर नागरिक जिम्मेदारी का संदेश

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागरिकों को कानून का पालन करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया.

लगातार जारी रहेगा जागरूकता अभियान

एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि मानव व्यापार, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जाएगा. पुलिस का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सुरक्षित और अपराध मुक्त वातावरण तैयार करना है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amit Sinha

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >