भाई की शादी में जा रही महिला के बैग से चार लाख के गहने चोरी

KAIMUR NEWS.अपने भाई की शादी में शामिल होने जा रही एक महिला के बैग से करीब चार लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

मोहनिया थाना में महिला ने दिया आवेदन प्रतिनिधि, मोहनिया शहर अपने भाई की शादी में शामिल होने जा रही एक महिला के बैग से करीब चार लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी संजू देवी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को रामगढ़ जा रही थीं. इसी दौरान मोहनिया चांदनी चौक पर वह एक ऑटो में सवार हुईं. महिला ने बताया कि ऑटो में बैठते समय उन्होंने अपने बैग में गहने रखे थे. बताया जाता है कि मोहनिया से ऑटो में बैठने के दौरान उनके साथ दो अज्ञात महिलाएं और एक बच्चा भी सवार था. कुछ दूरी तय करने के बाद संजू देवी को चक्कर आने लगा. किसी तरह वह अपने मायके पहुंचीं. वहां जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें रखे करीब चार लाख रुपये मूल्य के गहने गायब थे. घटना के बाद शादी और खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया. इसके बाद पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ मोहनिया थाना पहुंचीं और प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया. इधर, इस मामले में पूछे जाने पर मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >