Liquor Party: थाने में दो चौकीदार के साथ शराब पार्टी कर रहा था दारोगा, लोगों में SP से कर दी शिकायत, फिर…

Liquor Party: कैमूर में एक दारोगा और दो चौकीदार शराबबंदी को ठेंगा दिखाते हुए थाने में ही शराब पार्टी करते पकड़े गये. चौकीदार इतने निडर थे कि दिनदहाड़े थाने में बैठ कर खुलेआम शराब पार्टी कर रहे थे.

Liquor Party: शराबबंदी को सफल बनाने की जवाबदेही पुलिस के कंधों पर है. लेकिन कैमूर का एक दारोगा व दो चौकीदार शराबबंदी को ठेंगा दिखाते हुए थाने में ही शराब पार्टी करते पकड़े गये. चौकीदार इतने निडर थे कि दिनदहाड़े थाने में बैठ कर खुलेआम शराब पार्टी कर रहे थे. सूचना स्थानीय लोगों द्वारा एसपी ललित मोहन शर्मा को दी गयी. इस पर एसपी ने तत्काल भभुआ थानेदार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर सोनहन थाने में छापेमारी करायी. इसमें शराब की पार्टी करते सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन व दो अन्य चौकीदारों को गिरफ्तार किया गया.दरअसल, शनिवार की दोपहर सोनहन थाना में पदस्थिति सब इंज्ञपेक्टर राजीव रंजन सोनहन थाने में ही पदस्थापित अन्य दो चौकीदारों के साथ थाने में ही बैठकर जाम छलका रहे थे. दिनदहाड़े थाने में बैठ कर शराब पार्टी करते हुए दिखे. थाने में आने जाने वाले लोग चौक गये और उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना एसपी ललित मोहन शर्मा को दी.

तीनों को पुलिस कस्टडी में रखा गया

एसपी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए भभुआ थाना के थानेदार सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया व तत्काल सोनहन थाना में जाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया. मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम सोनहन थाने में छापेमारी की, तो स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गयी सूचना सही पाया गया. थाने में पदस्थापित दारोगा राजीव रंजन व दो अन्य चौकीदारों की साथ थाने में ही बैठ कर शराब की पार्टी कर रहा था. छापेमारी करने वाली पुलिस टीम द्वारा दारोगा समेत दो चौकीदार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किये गये दारोगा व दोनों चौकीदार को ब्रेथ इंनलाइजर से जांच की, तो तीनों शराब के नशा में पाये गये. इसके बाद इसकी सूचना एसपी को देते हुए तीनों को पुलिस कस्टडी में रखा गया है.

जांच के लिए ब्लड व यूरिन का लिया सैंपल

एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया की पुलिस कर्मियों का शराब के नशा में पकड़े जाने का मामला काफी गंभीर है. तीनों पुलिस कर्मियों का ब्रेथ इनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा उनके ब्लड व यूरिन का सैंपल भी लिया गया है, जिन्हें जांच के लिये भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के पूर्व सीएम का बड़ा कुबूलनामा, बोले- रात में शराब पीते हैं तो हमें

फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर का कुटुंबा में मिला शव, 9 दिन पहले हुआ था अपहरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >