कैमूर में कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आई सात वर्षीय बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

Kaimur News : कैमूर के वार्ड संख्या आठ में कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात साल की बच्ची की मौत हो गई. आरोपी चालक नशे की हालत में पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

Kaimur News : शहर के वार्ड संख्या आठ स्थित छावनी मुहल्ले में शनिवार को नगर पर्षद के कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुई सात वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान वार्ड संख्या आठ निवासी मुन्ना राईन की बेटी आलिया के रूप में हुई है. हादसे के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि

पुलिस ने देर शाम चैनपुर थाना क्षेत्र के बौरई गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अमरनाथ सिंह, पिता स्व. श्री प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया. नगर थाना में जांच के बाद चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. घटना के बाद मौके पर जुटे लोग आक्रोशित हो गये. इसी दौरान घटना के बाद भागने के क्रम में ईदगाह पोखरे के समीप खड़े ट्रैक्टर के चक्कों की हवा लोगों ने खोल दी.

तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाने का लगाया आरोप

आक्रोशित लोगों का आरोप था कि नगर पर्षद के कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर का चालक शराब के नशे में था और काफी तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था. लोगों ने बताया कि बच्ची को धक्का मारने के बाद चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. उस समय सड़क पर अन्य लोग होते, तो वे भी अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ सकते थे.

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

घटना और लोगों के आक्रोश की सूचना मिलने पर भभुआ एसडीएम अमित कुमार, साइबर डीएसपी नीतू सिंह और नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को चालक पर कार्रवाई करने तथा सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया.

गिरफ्तार चालक की तस्वीर

पढ़कर घर लौट रही बच्ची को ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वार्ड संख्या आठ के छावनी मुहल्ले में पढ़कर घर लौट रही सात वर्षीय आलिया को नगर पर्षद के कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उसे तत्काल सदर अस्पताल, भभुआ ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देर शाम हायर सेंटर रेफर कर दिया.

Also Read : बक्सर में LPG गैस रिसाव से घर में लगी आग, जान बची लेकिन जिंदगी भर की जमा-पूंजी धू-धू कर हुई राख

वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

परिजन बच्ची को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर गये, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बच्ची की मौत के बाद ट्रॉमा सेंटर में ही पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया गया.

Also Read : बक्सर: मध्य विद्यालय सोवा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन

इस मामले में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक आउटसोर्सिंग के माध्यम से नगर पर्षद में कार्य कर रहा था. चालक के पकड़े जाने के बाद उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि मृत बच्ची के पीड़ित परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है. नियमानुसार सरकार के स्तर से जो भी उचित कार्रवाई होगी, उसे पूरा किया जायेगा.

Also Read : हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब मोहनिया चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >