कैमूर में एक ही दिन सर्पदंश के 5 मामले: खेत, छत और घर में डंसा; अस्पताल में मची अफरा-तफरी

कैमूर जिले में सर्पदंश की घटनाओं ने दहशत फैला दी है, जहां खेत, छत और घर में सो रहे लोगों को जहरीले सांपों ने डस लिया. पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सिविल सर्जन ने अंधविश्वास से बचने और तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है.

Kaimur News: जिले में शुक्रवार को सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खेत में काम करने, छत पर टहलने और घर के अंदर सोने के दौरान जहरीले सांप के काटने से पांच लोग शिकार बने. सभी पीड़ितों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल और रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्यामाकांत और मेडिकल टीम की निगरानी में उनका सघन उपचार जारी है.

खेत से लेकर छत और घर तक सांप का हमला

सर्पदंश की घटनाओं ने जिले के कई गांवों को दहशत में डाल दिया है:

  • सोनहन क्षेत्र: धरमपुरा गांव निवासी बीरबल बिंद के 19 वर्षीय पुत्र नंदलाल कुमार को छत पर रहने के दौरान सांप ने डस लिया. परिजन पहले उसे झाड़-फूंक कराने ले गए, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल पहुंचाया.
  • करमचट क्षेत्र: अमांव गांव निवासी सोहराब अंसारी के 27 वर्षीय पुत्र सेराज अंसारी खेत में धान की सोहनी कर रहे थे, तभी विषैले सांप ने काट लिया.
  • भगवानपुर क्षेत्र: मोहनपुर गांव में घर में सो रहे बासदेव पाल और उनके पुत्र गुड्डू पाल दोनों को सांप ने डस लिया. दोनों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
  • रामपुर क्षेत्र: बरांव गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा की 19 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी खेत में खाना पहुंचाने जा रही थी, तभी रास्ते में सर्पदंश का शिकार हो गई. रामपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया.

झाड़-फूंक में वक्त न गंवाएं, अस्पतालों में उपलब्ध है एंटी-वेनम

लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने आम जनता से अंधविश्वास और झाड़-फूंक के फेर में न पड़ने की सख्त अपील की है. उन्होंने कहा कि सर्पदंश के तुरंत बाद समय गंवाए बिना मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर जाएं. जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. सही समय पर चिकित्सकीय मदद मिलने से पीड़ित की जान पूरी तरह बचाई जा सकती है.

Also Read: भभुआ में सो रही किशोरी को जहरीले सांप ने काटा: अस्पताल के बदले झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन, मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >