Kaimur News : भगवानपुर प्रखंड के शाहपुर गांव में रविवार सुबह खेत में लगी धान की फसल देखने गए 59 वर्षीय किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शाहपुर गांव निवासी स्व. तूफानी विंद के पुत्र जमुना विंद के रूप में हुई है.
कुएं के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिरे
हादसे के संबंध में पहड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार ने बताया कि जमुना विंद सुबह गांव के बधार में लगी धान की फसल देखने गए थे. इसी दौरान कुएं के पास पहुंचने पर वह अचानक अनियंत्रित हो गए और कुएं में जा गिरे. समय पर मदद नहीं मिलने और डूबने के कारण उनकी मौत हो गई.
Also Read : बक्सर में बिजली कटने के विवाद में फायरिंग, युवक घायल, मौके पर पहुंचे एसडीएम
कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाला गया शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कुएं से जमुना विंद के शव को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर भगवानपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.
Also Read : चौसा की ऐतिहासिक रणभूमि अब पर्यटन मानचित्र पर चमकेगी, शेरशाह-हुमायूं युद्धस्थल के विकास की कवायद शुरू
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. रविवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.
