भभुआ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, विरोध करने पर महिला का सिर फोड़ा

भभुआ के सिकटी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ. गाली-गलौज का विरोध करने पर पति के भाइयों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Bhabua Family Dispute Assault : भभुआ थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान सिकटी गांव निवासी सुनील बिंद की 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

Kaimur News : गाली-गलौज का विरोध करने पर हमला

घायल महिला के पति सुनील बिंद ने आरोप लगाया कि उनके भाई अनिल बिंद और साला प्रमोद बिंद उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे. जब रीना देवी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया.

सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में इलाज जारी

हमले में रीना देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं. घटना की सूचना मिलने पर सुनील बिंद घर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल पत्नी को तत्काल सदर अस्पताल, भभुआ ले गए, जहां उनका इलाज जारी है.

मामले की जानकारी पुलिस को

घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kr patel

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >