दुर्गावती के नए अंचलाधिकारी राजा कुमार ने संभाला पदभार, पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन का दिया भरोसा

Kaimur News : दुर्गावती अंचल में नए अंचलाधिकारी राजा कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने जनहित और पारदर्शिता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी समस्याओं के समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया है.

Kaimur News : कैमूर जिले के दुर्गावती अंचल में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी राजा कुमार ने मंगलवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया. इस दौरान राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

जनहित और पारदर्शिता रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद अंचलाधिकारी राजा कुमार ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित करना होगी. उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समयबद्ध तथा निष्पक्ष समाधान किया जाएगा.

राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर रहेगा विशेष जोर

राजा कुमार ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का नियमानुसार और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने पर भी जोर दिया.

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता

नवागत अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्रतिबद्धता होगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mainuudin sah

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >