साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिले 3,300 रुपये, ऑनलाइन ठगी की राशि कराई वापस

Kaimur News : कैमूर पुलिस की साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पीड़ित के 3,300 रुपये वापस कराए हैं. समय पर दर्ज शिकायत और त्वरित कार्रवाई के कारण पीड़ित को उसकी पूरी राशि वापस मिल गई.

Kaimur News : कैमूर पुलिस की साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पीड़ित के 3,300 रुपये वापस कराए हैं. समय पर दर्ज शिकायत और त्वरित कार्रवाई के कारण पीड़ित को उसकी पूरी राशि वापस मिल गई.

ऑटोमेटिक ट्रांजैक्शन से खाते से कटे थे रुपये

जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी अश्वनी कुमार (पिता- नगीना राम) के बैंक खाते से ऑटोमेटिक ट्रांजैक्शन के माध्यम से 3,300 रुपये कट गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.

साइबर थाना ने तत्काल होल्ड कराई राशि

शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर थाना कैमूर (भभुआ) की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित राशि को होल्ड कराया. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को पीड़ित के बैंक खाते में पूरे 3,300 रुपये वापस करा दिए गए.

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

कैमूर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें. समय पर शिकायत मिलने पर राशि वापस कराने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

सतर्कता बरतने की भी अपील

पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाता विवरण और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी है, ताकि साइबर अपराधों से बचा जा सके.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod kumar singh

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >