कैमूर न्यूज: चांद प्रखंड में पैक्स चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन शुरू

Kaimur News: चांद प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है. चौरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जबकि सिरहीरा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं. 30 मई और 3 जून को मतदान होगा और मतगणना उसी दिन की जाएगी. प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Kaimur News(बिरजू प्रसाद): चांद प्रखंड अंतर्गत चौरी पैक्स में नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक जबकि सदस्य पद के लिए कुल 7 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के लिए प्रखंड मुख्यालय में दो काउंटर बनाया गया था, जहां अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अन्नू देवी पति अजय सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वहीं सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से पांच, अति पिछड़ा वर्ग से एक और पिछड़ा वर्ग से एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

चौरी पैक्स में कुल 2522 मतदाता

चौरी पैक्स में कुल 2522 मतदाता है. जहां 3 जून को मतदान किया जाएगा. उसके लिए चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं और प्रशासनिक स्तर से हर तरह की आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है.

कुल सात मतदान केंद्र

प्रखंड अंतर्गत सिरहीरा पैक्स मे कुल 4581 मतदाता है. अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार कुमेष सिंह और प्रदीप सिंह है नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई. 22 मई को नाम वापसी किया जाएगा और चुनाव चिन्ह का भी आवंटन किया जाएगा. सिरहीरा पैक्स में कुल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

उसी दिन होगी मतों की गणना

प्रखंड के सिरहीरा पैक्स में 30 मई को मतदान किया जाएगा. मतदान 7:00 बजे सुबह से 4:30 बजे शाम तक होगा. वही चौरी पैक्स में 3 जून को मतदान होगा जबकि मतों की गणना भी उसी दिन 4.30 बजे शाम के बाद से देर रात तक की जाएगी. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान ने कहा कि पैक्स चुनाव की सभी तरह की आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है. सिरहीरा पैक्स में 30 को मतदान किया जाएगा जबकि चौरी पैक्स में 3 जून को मतदान किया जाएगा और मतों की गणना भी उसी दिन देर रात तक प्रखंड मुख्यालय चांद में की जाएगी.

Also Read: ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर युवक से ठगी, सामान फंसने का डर दिखाकर लगातार वसूले पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >