कैमूर: हल्की बारिश में ही डूबा चांद प्रखंड मुख्यालय, सरकारी दफ्तरों तक पहुंचना हुआ मुश्किल

कैमूर के चांद प्रखंड मुख्यालय में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई. सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन समाधान नहीं होता.

kaimur news : सरकार की सात निश्चय योजना के तहत गली-नाली और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन चांद प्रखंड मुख्यालय परिसर में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या सामने आ गई. सोमवार को हुई बारिश से प्रखंड मुख्यालय के पूर्वी हिस्से में पानी जमा हो गया, जिससे सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले कर्मचारियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल हल्की बारिश के बाद ही प्रखंड मुख्यालय परिसर में पानी भर जाने से निर्वाचन विभाग, राजस्व विभाग और चकबंदी विभाग के कार्यालयों तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो गया. कई कर्मचारियों और ग्रामीणों को मजबूरी में पानी से होकर गुजरना पड़ा.

हर साल बरसात में यही समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में हर वर्ष ऐसी स्थिति बनती है. जलजमाव से सरकारी कामकाज प्रभावित होने के साथ-साथ परिसर में गंदगी और मच्छरों का खतरा भी बढ़ जाता है.

अधिकारियों की जानकारी के बाद भी समाधान नहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रखंड मुख्यालय की यह समस्या लंबे समय से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

प्रशासन से स्थायी व्यवस्था की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से प्रखंड मुख्यालय परिसर में बेहतर जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birju prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >