कैमूर: सेवन-ए-साइड फुटबॉल में बियूर का दबदबा, फुफुआव की टीम को 1-0 से हराया

Kaimur Football News : फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में बियूर ने उत्तर प्रदेश की फुफुआव टीम को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

रामगढ़ (कैमूर) से रंजय जायसवाल की रिपोर्ट
Kaimur Football News : प्लस टू खेल मैदान में मॉर्निंग वॉक टीम के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब बिहार की साइबेरिया स्पोर्टिंग क्लब बियूर ने अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में बियूर ने उत्तर प्रदेश की फुफुआव टीम को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

मोहम्मद कैफ को मैन ऑफ द मैच

दूधिया रोशनी के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. 25-25 मिनट के दो हाफ में खेले गए मैच के पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. मैच का निर्णायक क्षण दूसरे हाफ के 20वें मिनट में आया, जब बियूर के जर्सी नंबर-8 खिलाड़ी मोहम्मद कैफ खान ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. यही गोल जीत का अंतर साबित हुआ.

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहम्मद कैफ खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल दिखाने पर बियूर के खिलाड़ी पुष्पराज को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया. जिला पार्षद सदस्य शत्रुंजय सिंह उर्फ छोटन सिंह ने मोहम्मद कैफ को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक ने किया

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने गेंद को किक मारकर किया था. समापन समारोह में उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

बिहार व यूपी के आठ टीम ने लिया हिस्सा

रामगढ़ में पहली बार आयोजित इस रात्रिकालीन सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश की कुल आठ टीमों ने भाग लिया. पहले सेमीफाइनल में फुफुआव ने कुर्रा को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बियूर ने गाजीपुर इलेवन को ट्राइब्रेकर में 5-1 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था.

प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे. मैच में रेफरी की भूमिका भोला सिंह और विमलेश सिंह ने निभाई, जबकि कमेंट्री अरुण भारती ने की.

Also Read: कैमूर: काम से लौटा पति तो उड़ गए होश, फंदे से लटका मिला पत्नी का शव; मासूम के सिर से उठा मां का साया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >