भभुआ में दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार दो बदमाश फरार

Kaimur News : भभुआ में दिनदहाड़े हुई चेन झपटमारी की घटना से लोग सहम गए हैं. अस्पताल जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए.

Kaimur News : शहर में अस्पताल में भर्ती अपने मरीज को देखने जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े फरार हो गये. चेन छिनतई की घटना शनिवार दोपहर करीब 12:10 बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद महिला ने भभुआ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Also Read : कैमूर में दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, तीन किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह गड्ढे

पीछे से बाइक पर आये बदमाशों ने छीनी चेन

पीड़ित महिला सिलड़ी गांव निवासी और शहर के रामपुर कॉलोनी निवासी विवेक पांडेय की पत्नी रिंकी देवी हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर वह शहर के एक अस्पताल में भर्ती अपने मरीज को देखने जा रही थीं. इसी दौरान मॉडर्न स्कूल के समीप पहुंचते ही पीछे से बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये.

Also Read : बक्सर: मध्य विद्यालय सोवा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद महिला ने भभुआ नगर थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी. नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : बक्सर में LPG गैस रिसाव से घर में लगी आग, जान बची लेकिन जिंदगी भर की जमा-पूंजी धू-धू कर हुई राख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >