भभुआ-भगवानपुर मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, ससुर-दामाद हुए घायल

भभुआ-भगवानपुर मुख्य मार्ग पर पटेल कॉलेज के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बाइक पर सवार ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए.

Kaimur News : भभुआ-भगवानपुर मुख्य मार्ग पर पटेल कॉलेज के समीप शुक्रवार को साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बाइक पर सवार ससुर और दामाद घायल हो गए. दोनों मुंडेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन कर अपने घर लौट रहे थे.

साइकिल सवार को बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

घायलों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी मोती शर्मा तथा उनके दामाद भेकास गांव निवासी सोनू शर्मा के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक बाइक से संतुलन खो बैठा. इसके बाद बाइक सड़क पर पलट गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, भभुआ पहुंचाया. इमरजेंसी में तैनात डॉ. विनय तिवारी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >