बिहार के लाल ने JEE Advanced में मारी बाजी, पिता करते हैं मजदूरी, बेटे की सफलता पर रो पड़ी मां

Success Story : कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के जलईबार गांव के रहने वाले मजदूर के बेटे भगवती कुमार ने जेईई एडवांस परीक्षा में 1780वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

भगवानपुर से पंकज सिंह की रिपोर्ट :
Success Story :
कैमूर जिले के जलईबार गांव के रहने वाले 17 साल के छात्र भगवती कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे गांव का नाम रोशन किया है. एक मजदूर परिवार से आने वाले भगवती ने इंजीनियरिंग की देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई-मेन (JEE Main) में देश भर में 694वीं और जेईई-एडवांस (JEE Advanced) में 1780वीं रैंक हासिल की है. इस शानदार सफलता के साथ ही उन्होंने आईआईटी (IIT) में अपना एडमिशन पक्का कर लिया है.

साधारण परिवार से आते हैं भगवती

भगवती कुमार के पिता बुटन राम एक मजदूर हैं, जबकि माता मीना देवी गृहिणी हैं. दस सदस्यों वाले साधारण परिवार में जन्मे भगवती कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय क्षेत्र के एक विद्यालय से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने कोटा स्थित एलएन कोचिंग संस्थान में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और यह शानदार सफलता हासिल की.

गांव में बना उत्सव का माहौल

भगवती की सफलता की खबर मिलते ही जलईबार गांव में उत्सव का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. गांव के लोगों का कहना है कि पहली बार गांव का कोई छात्र इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो कि स्थानीय बच्चों में शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह और जज्बा पैदा करेगा.

Also Read : बिहार के फेमस CID इंस्पेक्टर का निधन, थाने में अपनी कुर्सी पर रखते थे बाबा काल भैरव की तस्वीर

बधाई देने पहुंचे कई जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव धीरज कुमार सिंह, समाजसेवी सह पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार, रविदास राम, योगेंद्र कुमार सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उनके घर पहुंचे तथा उन्हें बधाई दी.

खुशी से छलक उठे मां के आंसू

घर में भावुक माहौल उस समय देखने को मिला, जब मां मीना देवी ने बेटे को फूलों की माला पहनाई और खुशी के आंसू उनकी आंखों से छलक उठे. बड़े भाई देवीलाल कुमार सहित पूरे परिवार के चेहरे पर गर्व और खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी. ग्रामीणों ने कहा कि भगवती कुमार की सफलता उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >