विकास के लिए जनता दरबार की शरण में पहुंचे बीडीसी, फिर भी सुनवाई नहीं

# योजनाओं के वितरण में असमानता को लेकर प्रमुख व कुछ बीडीसी आमने-सामने

# योजनाओं के वितरण में असमानता को लेकर प्रमुख व कुछ बीडीसी आमने-सामने अविश्वास प्रस्ताव के बाद गहरायी दूरियां, विकास कार्यों पर लगा ग्रहण मोहनिया सदर. अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास को लेकर कुछ पंचायत समिति सदस्यों व प्रमुख के बीच खटास इतनी बढ़ गयी है कि कुछ पंचायत समिति सदस्यों को सप्ताह में दो दिन आयोजित होने वाले सबका सम्मान, जीवन आसान (जनता दरबार) की शरण में जाना पड़ा, लेकिन वहां से भी इन पंचायत समिति सदस्यों को फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. पंचायत समिति सदस्यों के बीच योजनाओं के समान वितरण में भारी असमानता को लेकर प्रमुख व कुछ बीडीसी के बीच इस कदर दूरी बढ़ती गयी, जो आज खाईं का रूप ले चुकी है जो प्रमुख के साथ है उनको आवश्यकता से अधिक और जिससे उनकी दूरी है उनको पंचायत समिति की बैठक में जनहित से जुड़ी अति आवश्यक नाली गली, छठ घाट निर्माण जैसी योजनाओं की मंजूरी की मांग की जा रही है. फिर भी योजनाओं को स्वीकृति नहीं दी जा रही है. इससे कई बीडीसी के निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य ठप है. 31 दिसंबर 2022 को प्रमुख पद की शपथ लेने के लंबे समय बाद तक सभी पंचायत समिति सदस्यों के बीच मधुर संबंध रहे, लेकिन पहली जनवरी 2024 को कुछ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और यहीं से कुछ पंचायत समिति सदस्यों और प्रमुख के बीच खटास शुरू हो गयी, जो आज भी बरकरार है. 12 जनवरी 2024 को प्रमुख पुनीता देवी अपना विश्वास मत हासिल करने में सफल रहीं. आलम तो यह था कि इनके विपक्ष में एक भी पंचायत समिति सदस्य सामने नहीं आये, जबकि उप प्रमुख पद को लेकर 17 जनवरी 2024 को हुए अविश्वास प्रस्ताव की अग्नि परीक्षा में उप प्रमुख रामटहल सिंह पूरी तरह धराशायी हो ग���ेे और उपप्रमुख की कुर्सी दूसरे के हाथ चली गयी. # केस नंबर 01 # बेलौड़ी की पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी ने जनता दरबार में आवेदन देकर बेलौड़ी के अमरपुरा में सिलाप वाले ढ़क्कन के साथ नाली निर्माण की मांग की है. वहीं, ग्राम पंचायत बेलौड़ी से गुजरती दुर्गावती नदी में छठ घाट निर्माण की मांग की है. साथ ही ग्राम पंचायत बेलौड़ी के अमरपुरा में धर्मेंद्र राम के घर से मराछू राम के घर तक पीसीसी का निर्माण कराने की मांग की है. इनका कहना है कि पंचायत चुनाव 2021 में निर्वाचित होने के बाद सरिता प्रमुख पद की प्रबल दावेदार थी, जिसको लेकर पुनीता देवी और सरिता के बीच आज भी प्रतिद्वंद्विता इस तरह बरकरार है कि इनको इस पूरे कार्यकाल में सिर्फ एक ही योजना दिया गया है, जिससे इन्होंने अमरपुरा में शवदाह गृह का निर्माण कराया है. उसके बाद आज तक इनको एक भी योजना नहीं दी गयी है, जबकि वें योजनाओं की मांग करती रही है, जिससे उनके निर्वाचन क्षेत्र का विकास पूरी तरह बाधित है. # केस नंबर 02 # डंडवास पंचायत के बीडीसी बल्ली पासी ने जनता दरबार के माध्यम से आवेदन देकर ग्राम कैथियां में डोमा पासी के घर से नदी तक नाली गली का निर्माण करने की मांग की है. साथ ही नाली पर सिलाप बनवाने की भी गुहार लगायी गयी है. इनके द्वारा ग्राम कैथिया में हरि सुंदर के घर से करनाल तक नाली का निर्माण कराने की मांग की गयी है. आप समझ सकते हैं कि प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों के बीच कितनी दूरी बन चुकी है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए प्रमुख के बजाय प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार की शरण लेकर इन लोगों को गुहार लगानी पड़ी है. # केस नंबर 03 # अमेठ पंचायत के भाग संख्या एक से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य कुमारी अनिता ने प्रखंड स्तरीय आयोजित जनता दरबार में दिये गये आवेदन में कहा है कि अमेठ के वार्ड संख्या तीन में गली नाली व पीसीसी कार्य करवाना आवश्यक है तथा पंचायत समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में पारित योजना जो क्रमांक संख्या 61 ग्राम पंचायत अमेठ के वार्ड संख्या तीन में लालजी यादव के बैठका से अजय यादव के घर होते मेन रोड तक पीसीसी व नाली निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत अमेठ के ग्राम मुठानी में मध्य विद्यालय मुठानी के प्रांगण में पीसीसी का निर्माण कार्य कराने की जरूरत है. ग्रामीण जनता के हित में दोनों योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर कर वर्ष 2025-26 षष्टम वित्त की राशि से कार्य कराया जाना जरूरी है. # केस नंबर 04 # भोखरी भाग 02 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य रामटहल सिंह ने जनता दरबार में दिये गये आवेदन में लिखा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं की स्वीकृति नहीं मिलने से विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित है. जनहित से जुड़ी कई समस्याएं हैं जिनका समाधान पंचायत समिति मद से किया जाना है, लेकिन योजनाओं की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी लिखा है कि मेरे द्वारा पूर्व में भी योजनाओं को लेकर आवेदन दिया जाता रहा है, लेकिन इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. जनता दरबार में भी जनहित से जुड़े समस्याओं को लेकर दो बार आवेदन दिया गया, लेकिन अभी तक किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया गया है. # बोले प्रमुख प्रतिनिधि इस संबंध में पूछे जाने पर प्रमुख पुनीता देवी के प्रतिनिधि सह पति राजेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सबको योजनाएं दी जाती हैं, लेकिन ये लोग योजना लेने के लिए ही तैयार नहीं है. सिर्फ प्रमुख को बदनाम करने के लिए जनता दरबार में आवेदन दिया जा रहा है. सभी पंचायत समिति सदस्य हमारे अंग हैं, आखिर हम क्यों नहीं चाहेंगे कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का विकास हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >