Kaimur News: कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट
दुर्गावती मरहिया-हाटा पथ पर खामिदौरा गांव के पास गुरुवार की शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो युवक घायल हो गए और अन्य कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं.
ऑटो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम हाटा की ओर से आ रहा ऑटो जैसे ही खामिदौरा गांव के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक गुड्डू राम, पिता मेवालाल राम, निवासी करजी गांव शामिल हैं, जबकि दूसरा घायल दुर्गावती बाजार का निवासी बताया जा रहा है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती पहुंचाया गया.
घायल सदर अस्पताल रेफर
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. वहीं दूसरे घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.
Also Read: मोहनिया अस्पताल में एक्स-रे कक्ष पर सवाल, छेड़खानी मामले के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती
