Kaimur News : सड़क की बदहाली के खिलाफ फूटा आक्रोश, किया रोड जाम

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे स्थित सर्विस सड़क की बदहाली के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट गया.

कुदरा. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे स्थित सर्विस सड़क की बदहाली के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सकरी गांव के पास एनएच-19 पर एकत्रित होकर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन किया. आक्रोशित सर्विस सड़क पर कीचड़ व बिखरे निर्माण सामग्री के खिलाफ सड़क निर्माण कंपनी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. हालांकि, इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि सिक्सलेन निर्माण कंपनी द्वारा उक्त स्थान पर सड़क पार करने के लिए पुल का निर्माण किया जा रहा है. पुल निर्माण करने के दौरान मिट्टी की खुदाई को सर्विस सड़क के किनारे रखा गया है. बारिश होने से मिट्टी घुल कर सर्विस सड़क पर पसर गया है, जिससे सर्विस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में बारिश हो रही है. जब से बारिश शुरू हुई है, तब से सर्विस सड़क का हाल बेहाल हो गया है. सर्विस सड़क पर पैदल चलना तो दूर की बात है बाइक चालक व साइकिल सवार हर दिन गिरकर घायल हो जा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा उक्त स्थान पर अगर गिट्टी गिरा दिया जाता, तो आने जाने वाले लोगों की परेशानी दूर हो जाती है. स्थानीय लोग पिछले एक सप्ताह से परेशान हैं, लेकिन सड़क निर्माण कंपनी द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उक्त स्थान पर गिट्टी गिराने के लिए कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गयी है. अधिकारियों से जल्द समस्या के समाधान की बात कही गयी है. इसके बाद ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >