Kaimur News : जिला अधिवक्ता संघ, भभुआ के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता लक्ष्मीकांत राय के निधन पर मंगलवार को संघ सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
कई दिनों से चल रहे थे बीमार
जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी तथा वर्तमान में भभुआ के छावनी मोहल्ला निवासी लक्ष्मीकांत राय का मंगलवार सुबह बीएचयू अस्पताल, वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे लगभग 66 वर्ष के थे और पिछले 20 दिनों से किडनी संक्रमण के कारण उपचाररत थे.
लंबे से कर रहे थे वकालत
लक्ष्मीकांत राय लंबे समय से भभुआ सिविल कोर्ट में वकालत कर रहे थे. वे वर्ष 1994 से बिहार स्टेट बार काउंसिल तथा जिला अधिवक्ता संघ, भभुआ से जुड़े हुए थे.
शोकसभा में ये लोग रहे मौजूद
शोकसभा में अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, ललन जी पांडेय, मंटू पांडेय, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, वीर कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे. वक्ताओं ने उनके निधन को विधिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया.
Also Read: बिहार के इन जिलों में BWFS ने किया रेड अलर्ट जारी, झमाझम बारिश के साथ तूफान और वज्रपात
